छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा 10 और 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मंत्री श्री वर्मा ​पहले दिन 10 अगस्त को पूर्वाह्न 11बजे सारंगढ़ सर्किट हाउस पहुँचेंगे, जहाँ वे कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर वे पशु चिकित्सा विभाग भवन, ऑफिसर्स क्लब, जिला अस्पताल सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अतिरिक्त कक्ष तथा बीपीएचयू भवन का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र को मजबूती देते हुए वे शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से निर्मित नए कक्ष का लोकार्पण करेंगे और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी करेंगे।

​दोपहर में मंत्री श्री वर्मा सावन महोत्सव, ग्राम छुहीपाली में वृहद वृक्षारोपण और मंडी प्रांगण में स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ​ मंत्री श्री वर्मा दूसरे दिन 11 अगस्त को मुख्य रूप से सामाजिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान वे भारत माता चौक से रानी लक्ष्मीबाई कॉम्पलेक्स तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

Related Articles

Back to top button