
Uttarakhand News: पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन, SGPGI में ली अंतिम सांस; सीएम धामी ने जताया शोक….
Rita Bahuguna husband PC Joshi passes away, पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी (PC Joshi) का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया है. उन्होंने सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली. आज देर शाम उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया जाएगा. वहीं कल मंगलवार को अंतिम संस्कार प्रयागराज में ही किया जाएगा. वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे. लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया. उनके निधन पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.
बता दें कि पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे. 1976 में उनका विवाह रीता बहुगुणा से हुआ था. वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. परिजनों के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा. मंगलवार को प्रयागराज में ही पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पीसी जोशी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है.




